शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय के सत्यापन हेतु बीईओ नौगढ़ से मिला प्रतिनिधिमंडल ।

 शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय के सत्यापन हेतु  बीईओ नौगढ़ से मिला प्रतिनिधिमंडल ।



 (रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)



चंदौली। जनपद के विकास खंड नौगढ़ में शिक्षा प्रेरकों के लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया को गति देने के लिए आज प्रेरक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजियासे महत्वपूर्ण मुलाकात की।

यह मुलाकात प्रेरक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंहके नेतृत्व में हुई, जिसमें उप जिलाध्यक्ष  चंदौली मदन मोहन सहित संघ के अन्य प्रमुख  साथ ही नौगढ़ ब्लॉक समन्वयक  सुरेन्द्र सिंह भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय की सत्यापन रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को प्रेषित की जाए।

ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह ने बीईओ से आग्रह किया कि ब्लॉक स्तर पर लंबित सभी कागजी कार्रवाई और सत्यापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाए, ताकि भुगतान का रास्ता साफ हो सके।

 उप जिलाध्यक्ष चंदौली मदन मोहन ने कहा कि वर्षों से मानदेय न मिलने के कारण प्रेरक साथी भारी आर्थिक तंगहाली और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए अब सत्यापन रिपोर्ट का जल्द जाना बेहद जरूरी है। शासन स्तर से लंबे समय के बाद शिक्षा प्रेरकों के बाके मंडे हेतु स्वीकृति मिलने की सूचना प्राप्त होते ही शिक्षा प्रेरकों में एक आशा के किरण उत्पन्न हुई। जिसमें ब्लॉक स्तर की सत्यापन हेतु सूचना को अति शीघ्र जिले स्तर तक भेजने की कृपा करें इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ लालमणि कनौजिया ने संघ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग स्तर पर इस मामले को लटकाया नहीं जाएगा और नियमों के तहत सत्यापन की कार्रवाई को शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट आगे बढ़ा दी जाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह का बयान: 

"प्रेरकों ने हमेशा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया है। अब प्रशासन को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए हमारे हक का बकाया मानदेय दिलाने के लिए सत्यापन रिपोर्ट तुरंत भेजनी चाहिए।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ